ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Republic Day 2023 : गणतंत्र दिवस पर आज राज्यपाल अनुसुईया उइके रायपुर में और मुख्यमंत्री बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल  अनुसुईया उइके राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में और मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत नवगठित जिला सक्ती मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इसी तरह गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे दुर्ग, वन मंत्री  मोहम्मद अकबर कबीरधाम, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री  कवासी लखमा सुकमा, खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया गरियाबंद, महिला एवं बाल विकास मंत्री  अनिला भेड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल रायगढ़ तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय मोहला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

विधानसभा उपाध्यक्ष  संतराम नेताम कोण्डागांव, संसदीय सचिव  गुरूदयाल सिंह बंजारे बेमेतरा, संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय बिलासपुर, संसदीय सचिव  चंद्रदेव प्रसाद राय जांजगीर, संसदीय सचिव  पारसनाथ राजवाड़े सरगुजा के जिला मुख्यालय अम्बिकापुर, संसदीय सचिव डॉ.  रश्मि आशिष सिंह बलरामपुर, संसदीय सचिव  शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू बलौदाबाजार और संसदीय सचिव  इन्द्रशाह मंडावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय मोहला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!