
दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का वार्षिक उत्सव हुआ संपन्न
गोपाल सिंह विद्रोही
बिश्रामपुर -दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर विश्रामपुर का 31 वॉ वार्षिक उत्सव धूमधाम से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार स्थानीय बस स्टैंड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का स्थापना वार्षिक उत्सव के अवसर पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था साथ ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सहस्त्रचन पूजन एवं भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। दो दिवसीय चले अखंड रामायण सुरेश चंदेल, शैलेश चौबे एवं गुड्डू मिश्रा की अगुवाई में रामायण मंडली ने स कीर्तन करती रही, तो वही समस्त धार्मिक अनुष्ठान ज्योतिषाचार्य बाल कृष्णा गर्ग जी महाराज एवं मंदिर के मुख्य पुजारी भोला जी महाराज द्वारा संपन्न कराया गया ।मुख्य यजमान विजय गोयल थे जबकि आयोजन को संपन्न कराने में सुभाष गोयल, सुशील जैन , कृष्ण कुमार गोयल ,दिनेश कुमार गोयल ,शैलेश कुमार सिंह ,नुनु सिंह आदि व्यवस्था में लगे रहे।