ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

रायसेन में जेल वारंट कटते ही बेहोश हुए नगर परिषद अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष, डॉक्टर से मारपीट मामले में हुई थी पेशी

रायसेन जिले के गैरतगंज में डॉक्टर से मारपीट के आरोपी नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन और मंडल अध्यक्ष संजय जैन जेल वारंट कटते ही कोर्ट में बेहोश हो गए। दोनों का इलाज रायसेन जिला अस्पताल में जारी है।

जेल वारंट कटते ही बेहोश हुए नगर परिषद अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष, डॉक्टर से मारपीट मामले में हुई थी पेशी

रायसेन कोर्ट में मची अफरा-तफरी; तनाव और ब्लड प्रेशर बढ़ने से बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टर से मारपीट के आरोपी गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन और मंडल अध्यक्ष संजय जैन को आज कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान जैसे ही उनका जेल वारंट कटा, दोनों नेताओं की हालत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM

अदालत परिसर में अचानक अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायसेन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

ड्यूटी डॉक्टर आकाश चतुर्वेदी ने बताया कि अब दोनों की हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों के अनुसार, तनाव और ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से दोनों की तबीयत बिगड़ी थी।

क्या है डॉक्टर से मारपीट का मामला?

  • यह पूरा मामला 15 जून का है।
  • आरोप है कि गैरतगंज बीएमओ डॉक्टर अनिष्ट लाल ड्यूटी पर थे, तभी नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन ने उन्हें फोन किया।
  • फोन न उठाने पर जिनेश जैन और मंडल अध्यक्ष संजय जैन आगबबूला हो गए और सिविल अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से मारपीट कर दी।
  • डॉ. अनिष्ट लाल की शिकायत पर गैरतगंज थाने में दोनों नेताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(3), 296, 351(3), 3/5, 3/4 और 132 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मंगलवार को इसी मामले में न्यायालय में पेश होने के दौरान जेल वारंट जारी होते ही दोनों नेता कोर्ट में बेहोश हो गए।


 

 

Praveen Dubey

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!