छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

कुमारी शैलजा और उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के नेतृत्व में कांग्रेस-भरोसा-यात्रा

कुमारी शैलजा और उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के नेतृत्व में कांग्रेस-भरोसा-यात्रा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

सरगुजा:गांधी जयंती को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के नेतृत्व में कांग्रेस-भरोसा-यात्रा अम्बिकापुर में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से प्रारंभ होकर लखनपुर के ग्राम लटोरी तक जाएगी। यात्रा 2 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे राजीव भवन से निकलेगी जो घड़ी चौक, देवीगंज रोड,
संगम चौक, महामाया चौक, सदर रोड, जयस्तंभ चौक, अग्रसेन चौक, बिलासपुर चौक होते हुए ग्राम लटोरी, लखनपुर जायेगी। यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव 2 अक्टूबर को हेलीकॉप्टर से एक साथ अम्बिकापुर पहुचेंगे। कांग्रेस के प्रदेशव्यापी कांग्रेस-भरोसा-यात्रा के लिए उपमुख्यमंत्री सरगुजा और रायगढ़ लोकसभा के प्रभारी भी हैं। कांग्रेस के इस प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की उपमुख्यमंत्री के साथ उनके क्षेत्र में उपस्थिति काफी महत्वपूर्ण है। इस वजह से अम्बिकापुर की यात्रा को लेकर प्रदेश प्रभारी, लोकसभा प्रभारी काफी सजग हैं। यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने व्यापक तैयारियां की है। यात्रा में दुपहिया और चारपहिया वाहन सैकड़ों की तादाद में शामिल होने की संभावना है। इस मुख्य यात्रा के अतिरिक्त ब्लॉक स्तर पर भी कांग्रेस पार्टी की कॉंग्रेस भरोसा यात्रा चलती रहेगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदयात्रा

गांधी जयंती पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी की एक कांग्रेस भरोसा यात्रा करजी से जगदीशपुर तक चलेगी। यात्रा घुनघुट्टा नहर के रास्तों पर ग्रामीणों से संवाद करते हुए आगे बढ़ेगी। करीब 8 कि मी की यह यात्रा प्रातः 7 बजे करजी में प्रारंभ होकर 10 बजे जगदीशपुर में सम्पन्न होगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!