छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

शांति समिति की मीटिंग लेकर गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलाद का पर्व सद्भावना एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाने हेतु की गई अपील

शांति समिति की मीटिंग लेकर गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलाद का पर्व सद्भावना एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाने हेतु की गई अपील

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले के द्वारा थाना बेरला परिसर एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा परिसर में एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की व थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा के द्वारा भगवान श्री गणेश प्रतिमा की विसर्जन और ईद-ए-मिलाद को मद्देनजर रखते हुये गणेश उत्सव समितियों एवं सर्वसमाज की उपस्थिति मे शांति समिति की मीटिंग ली गई। जिसमें गणेश विसर्जन हेतु प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान में ही विसर्जन करने एवं अपने – अपने गांव/शहर में सौहार्द एवं शांति पूर्ण ईद-ए-मिलाद मनाने तथा साम्प्रदायिक, असामाजिक एवं रूढीवादी तत्वों पर सतत निगाह रखने, विसर्जन के दौरान कोई अश्लील व अभद्र व्यवहार न हो इसका पूर्ण ध्यान रखने, रात्रिकालीन धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी प्रकार का अश्लील डांस/नृत्य तथा अशोभनीय गानों का संचालन न हों जिससे किसी भी धर्म संप्रदाय के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे, इसका भी ध्यान रखने एवं ध्वनि विस्तारक का प्रयोग पूर्ण संयमता के साथ करने के संबंध में निर्देश दिया गया। इस दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, विसर्जन के दौरान नदी, तालाबों एवं अन्य विसर्जन स्थलों के आसपास तैराको/गोताखोरों की विशेष व्यवस्था करने ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सकें। इस दौरान बाहर से आने वाले लोगों एवं संदिग्धों पर विशेष निगाह रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं गणेश विसर्जन एवं ईद-ए-मिलाद के दौरान शहर/गांव की सामाजिक सदभावना को हर हाल में बनाए रखने हेतु अपील की गई। इसी प्रकार जिलें के अन्य थाना/चौकी में भगवान श्री गणेश प्रतिमा की विसर्जन और ईद-ए-मिलाद को मद्देनजर रखते हुये गणेश उत्सव समितियों एवं सर्वसमाज की उपस्थिति मे शांति समिति की मीटिंग लेकर गणेश विसर्जन और ईद-ए-मिलाद का पर्व सद्भावना एवं सौहाद्रपूर्ण माहौल में मनाने हेतु अपील की गई।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!