Advertisement

Billionaires List: अडानी को लगा जोर का झटका! दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से हुए बाहर, जानिए वजह?

नई दिल्ली: देश-दुनिया में धनकुबेरों का बोलबाला है. हाल में दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों (Top-10 Billionaires) की सूची सामने आई है, जिसमें बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. तो चलिए जानते हैं….

Billionaires List: दरअसल, दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट से भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) बाहर हो गए हैं. बीते 24 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप को लेकर अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की जो रिपोर्ट (Hindenburg Report) पब्लिश की गई, उसके बाद से गौतम अडानी के नेतृत्व वाली कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली और इसका असर उनकी नेटवर्थ पर ऐसा पड़ा कि हफ्तेभर में वे अमीरों की सूची से ही बाहर हो गए.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

Billionaires List: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से Gautam Adani की नेटवर्थ में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इस रिपोर्ट को पब्लिश हुए अभी हफ्ताभर ही हुआ है और ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bollmberg Billionaires Index) के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल संपत्ति कम होकर महज 84.4 अरब डॉलर रह गई है. इतनी नेटवर्थ के साथ अब अडानी दुनिया के 11वें अमीर हैं.

Billionaires List: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस निगेटिव रिपोर्ट के सामने आने के बाद से अडानी ग्रुप के Stock Market में लिस्टेड सातों कंपनियों के शेयरों में जो गिरावट आई है, उसके चलते अडानी ग्रुप की कंपनियों के कुल मार्केट कैप में सिर्फ तीन दिनों में ही 5.5 लाख करोड़ रुपये घट गया है

Billionaires List: Adani Total Gas और Adani Green Energy के शेयरों में बीते चार दिनों से सबसे ज्यादा 20 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है. इसके अलावा शेयर बाजार में लिस्टेड उनकी कंपनियों Adani Ports से लेकर Adani Wilmar तक के शेयर बुरी तरह टूटे हैं और गिरावट का ये सिलसिला अभी भी जारी है.

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57