छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

हत्या के मामले मे आरोपी चंद घंटे मे गिरफ्तार।

हत्या के मामले मे आरोपी चंद घंटे मे गिरफ्तार।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

प्रार्थी द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया प्रार्थी अपने परिवार एवं बड़े भाई के साथ बाकीपुर पटेलपारा मे निवास करता हैं, कि घटना दिनांक 03/11/23 को प्रार्थी एवं उसका पूरा परिवार घर मे सो रहे थे, प्रार्थी की नाबालिग लड़की अलग रूम मे सो रही थी उसी दौरान प्रार्थी का बड़ा भाई चंद्रभान पैकरा प्रार्थी के नाबालिग लड़की के रूम मे जाकर नाबालिग को टांगिया से गंभीर वार कर हत्या कारित कर दिया हैं, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 445/23 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे हत्या के आरोपी की तत्काल गिरफ़्तारी के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम चंद्रभान पैकरा आत्मज शोभनाथ राम उम्र 50 वर्ष साकिन बाकीपुर पटेलपारा थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगिया को बरामद किया गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा,उप निरीक्षक अलंगो दास,महिला आरक्षक भोली राजवाड़े, आरक्षक अमरेश सिंह, अनिल सिंह परिहार, अजय मिश्रा, राजकुमार यादव शामिल रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!