ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रामचरितमानस पर बहस करना गलत: सीएम बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी अब देशभर में रामचरिमानस को लेकर जारी घमासान में कूद पड़े हैं। इस मसले पर उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया और सवाल भी पूछे। सीएम बघेल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी इस मामले पर सिर्फ राजनीति का रही हैं। जब उत्तर प्रदेश में रामचरितमानस फाड़ा जा रहा था तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्या कर रहे थे? सीएम बघेल ने दो टूक कहा की इस मामले पर भाजपा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया की कितने भाजपाई है जो अपने माता-पिता के पैर छूते हैं? एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के पूर्व संस्कृति मंत्री ने छग की संस्कृति बिगाड़ने का काम किया है। देश में अबतक चार कुंभ थे लेकिन अब यहां पांचवा कुंभ बनाया गया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रामचरिमानस पर मचे घमासान पर भूपेश बघेल ने कहा की इस मुद्दे पर बहस करना गलत है। हम सभी को रामचरितमानस के मूल तत्व को समझना होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि रामायण की बात है, राम की बात है, राम को आप किसी भी रूप में देख सकते हैं, चाहे ही वे ‘मरा-मरा’ कहें, वे “राम-राम” कहने लगें क्या फर्क पड़ता है? आगे कहा कि रामचरितमानस के सकारात्मक पहलू हैं जिन्हें स्वीकार किया जाना चाहिए। ‘डिबेट करना गलत है। वहां जो अच्छी चीजें हैं उन्हें स्वीकार करें। किताब से दो-चार चौपायों को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि इसके मूल तत्व को समझना अत्यंत आवश्यक है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!