
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
स्टडी करवाइए, दिल्ली में एलजी का पद होना चाहिए या नहीं : उपमुख्यमंत्री सिसोदिया
स्टडी करवाइए, दिल्ली में एलजी का पद होना चाहिए या नहीं : उपमुख्यमंत्री सिसोदिया
नई दिल्ली, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल (एलजी) को 370 प्रिंसिपलों की नियुक्ति के लिए फाइल भेजी और एलजी ने इसमें से 244 पदों की नियुक्ति रोक दी। एलजी ने हास्यास्पद व असंवेदनशील बात कही है कि “स्टडी करवाओ कि स्कूलों में प्रिंसिपल की जरूरत है या नहीं।” उपमुख्यमंत्री ने कहा, “हर स्कूल में प्रिंसिपल होना चाहिए – क्या इसकी स्टडी की जरूरत है? अगर स्टडी ही करनी है तो ये स्टडी करवाइए कि दिल्ली में उपराज्यपाल का पद होना चाहिए या नहीं।”











