छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

जांजगीर : वीडियो कॉल करते रेलवे ट्रैक कर रहा था पार, मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वह वीडियो कॉल पर बात करते-करते रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी पीछे से आई मालगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसा नैला चौकी क्षेत्र में हुआ है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

जानकारी के मुताबिक, बोड़सरा निवासी मयंक यादव(23) शनिवार रात को अपने दो दोस्तों के साथ नहरिया बाबा मंदिर की तरफ बैठा हुआ था। यहां बैठने के बाद सभी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बताया जा रहा है कि मयंक के साथियों ने तो ट्रैक पार कर लिया था। मगर मयंक को किसी का फोन आ गया था, तो वह फोन पर बात करने लगा। दूसरी तरफ उसके दोस्त उसका इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अचानक से मालगाड़ी आ गई और मयंक उसकी चपेट में आ गया।

घटना के बाद युवक को किसी तरह से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया है कि मयंक बोड़सरा गांव में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्स मैन का काम करता था। फिलहाल पुलिस इस केस में जांच कर रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!