
राज्य
असम : बाल विवाह के खिलाफ मुहिम जारी, कुल 2,441 लोग गिरफ्तार
असम : बाल विवाह के खिलाफ मुहिम जारी, कुल 2,441 लोग गिरफ्तार
गुवाहाटी, विपक्ष की आलोचना और प्रदर्शन के बीच असम पुलिस ने राज्य में बाल विवाह के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखी, और तीन दिन में कुल 2,441 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा था कि अगले विधानसभा चुनाव तक इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी, जिस पर विपक्षी खेमे ने विरोध जताया और इस मुहिम को ‘‘जल्दबाजी में चलाया गया प्रचार का हथकंडा’’ बताया।.











