ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आरंग विस के ग्राम भानसोज, समोदा में सीएम बघेल की भेंट-मुलाकात 7 को

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल 7 फरवरी को प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत जिले के आरंग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भानसोज और समोदा पहुचेंगे। इस दौरान वह आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 86 करोड़ 66 लाख 10 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगें। जिसमें कुल 36 करोड़ 29 लाख 90 हजार रूपए के  विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 50 करोड़ 36 लाख 20 हजार रूपए के    विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

प्राप्त जानकारी के अनुसार  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के भूमि पूजन हेतु  76.13 लाख रुपए के 6 कार्य तथा 55.76 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण, जल संसाधन विभाग के भूमिपूजन हेतु 1502.02 लाख रुपए के 4 कार्य तथा 1835.501 लाख रुपए के 6 कार्यों का लोकार्पण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के भूमिपूजन हेतु 2027.88 लाख रुपए के 13 कार्यों तथा 2713. 58 लाख रुपए के 9 कार्यों का लोकार्पण, जल संसाधन विभाग जल प्रबंध संभाग – 1 के  415.94 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के भूमिपूजन हेतु 23.87 लाख रुपए के 01 कार्य तथा 15.42 लाख रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।इस तरह कुल 47 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!