ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भाजपा नेताओं पर गलत धाराएं लगाने के बाद अब उनकी हत्या होना राजनीति में एक कलंक: भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम ने बस्तर के बीजापुर और सुकमा इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या तथा संदिग्ध मौत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि गुंडागर्दी और कांग्रेस के कुशासन की वजह से पूरे राज्य में हालात बिगड़ गए हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजापुर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ की हत्या कर दी गई। इसके पहले भाजपा के कार्यकर्ता किलेपाल के पूर्व सरपंच की लाश संदिग्ध हालत में मिली। कई भाजपा के पदाधिकारियों को बेवजह जेल में बंद कर दिया गया है उन पर गलत धाराएं लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। यह बेहद गंभीर बात है लोगों की जमीन और मकान पर अवैध कब्जा हो रहा है। किसी की जमीन किसी के नाम की जा रही है। किसी के मकान पर तख्ती लगाई जा रही है कि अब वह मकान उसका नहीं रहा। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जमीनों के रिकॉर्ड में हेराफेरी की जा रही है। मरे हुए लोगों को जिंदा बताकर उनकी जमीन हड़पी जा रही है। बलरामपुर जिले में ऐसा हुआ है और बड़े पैमाने पर पूरे प्रदेश में यह खेल चल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की दी जानकारी नेताम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ प्रवास की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का 11 फरवरी का जगदलपुर प्रवास कार्यक्रम बना है। इसके पूर्व हमारे पूर्व अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री कोरबा में बड़ा जबरदस्त कार्यक्रम कर चुके हैं और देश भर में जहां जहां भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सीट नहीं हैं, वहां वहां इस तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा प्रवास कार्यक्रम बनाया है। जिसमें केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो रहे हैं। अपने प्रवास में वह भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्रों से लेकर मंडल तक के कार्यकर्ताओं के साथ बात करेंगे। केंद्र की योजनाओ की समीक्षा भी करेंगे।भूपेश बघेल सरकार की नाकामियों के चलते लाखो लोगो को आवास नहीं मिल रहे उसकी समीक्षा भी करेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश को 16 लाख प्रधानमंत्री आवास मिले थे लेकिन कांग्रेस की सरकार की वजह से बहुत सारे हितग्राही, गरीब जनता वंचित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का प्रवास भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!