ताजा ख़बरें

शिक्षक दिवस 2025: कलेक्टर विलास भोसकर ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

कलेक्टर विलास भोसकर ने शिक्षक दिवस पर कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने वाले नहीं, बल्कि समाज के निर्माता हैं। उन्होंने सभी से शिक्षकों का सम्मान करने की अपील की।

शिक्षक दिवस 2025: कलेक्टर विलास भोसकर ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)


अम्बिकापुर, 04 सितंबर 2025: कलेक्टर विलास भोसकर ने शिक्षक दिवस पर कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने वाले नहीं, बल्कि समाज के निर्माता हैं। उन्होंने सभी से शिक्षकों का सम्मान करने की अपील की।

शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्टर विलास भोसकर ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने कहा कि यह दिन हमें उन शिक्षकों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने ज्ञान, धैर्य और समर्पण से न केवल विद्यार्थियों का भविष्य संवारा, बल्कि समाज को भी सही दिशा दी।

कलेक्टर ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाने वाला यह दिवस हमें यह सोचने का अवसर देता है कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने वाले नहीं, बल्कि समाज के निर्माता होते हैं। एक शिक्षक का प्रभाव किसी एक कक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह पीढ़ियों को आकार देता है। उनके मार्गदर्शन से ही बच्चे अच्छे नागरिक बनते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भोसकर ने जिलेवासियों से अपील की कि इस अवसर पर हम अपने जीवन में आए शिक्षकों को याद करें और उनका सम्मान करें। उन्होंने अभिभावकों से विशेष आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के विद्यालय जाकर शिक्षकों को सम्मानित करें, चाहे वह एक धन्यवाद पत्र, एक पुष्प, या आत्मीय संवाद के माध्यम से हो।

कलेक्टर ने कहा कि यह छोटा सा प्रयास न केवल शिक्षकों को सम्मान देगा बल्कि समाज में शिक्षा और शिक्षक के प्रति सम्मान की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें अपने शिक्षकों को वह स्थान देना चाहिए, जिसके वे सच्चे अधिकारी हैं, और यही हमारी संस्कृति की पहचान है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!