ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अभियान में लापरवाही बरतने वाले दर्जनों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को NOTICE

रायपुर। सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने 14 जिलों के 47 पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इन लापरवाह कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन, वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने तथा विभागीय जांच की कार्यवाही की गई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की अनदेखी

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी रोग के उन्मूलन के लिए राज्य में दो चरणों में सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान चलाया गया था। प्रथम चरण में मितानिनों द्वारा घर-घर भ्रमण कर टीबी एवं कुष्ठ रोग के लक्षण के आधार पर संभावित मरीजों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की गई थी। मितानिनों के द्वारा किए जा रहे कार्य की निगरानी व उनके द्वारा तैयार सूची के आधार पर संबंधित क्षेत्र के पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (MPW) द्वारा मरीजों के घर पुन: भ्रमण कर परीक्षण किया जाना था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने अभियान के दौरान सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर जांजगीर-चांपा जिले के नौ, सरगुजा के आठ, दंतेवाड़ा और महासमुंद के छह-छह, सूरजपुर, कबीरधाम और रायगढ़ के तीन-तीन, दुर्ग, कोंडागांव, बलरामपुर-रामानुजगंज और गरियाबंद के दो-दो तथा रायपुर, कोरबा एवं धमतरी के एक-एक पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के निलंबन, दो कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जाँच एवं दो कर्मचारियों के वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की गई है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!