Advertisement

Ambikapur : सड़क सत्याग्रह की टीम स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से मिली……………

सड़क सत्याग्रह की टीम स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से मिली……………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आम नागरिकों के मंच सड़क सत्याग्रह की टीम ने आज स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से मुलाक़ात कर राष्ट्रीय राजमार्ग, व अम्बिकापुर नगर निगम की सड़कों और शहर अम्बिकापुर के फ़ेसलिफ़्ट हेतु उनसे समर्थन माँगा। स्सड़क सत्याग्रह ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में सड़क सत्याग्रह ने उन्हें संभाग का सबसे बड़ा नेता बताते हुए उनसे काफ़ी उम्मीद पूर्वक पहल करने का आग्रह किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सड़क सत्याग्रह की टीम से भेंट के दौरान टी एस सिंहदेव ने यह माना की विगत कुछ वर्षों से राशि की अनुपलब्धता की वजह से नगर निगम क्षेत्र में काम नहीं हुए हैl उन्होंने यह भी कहा की वर्तमान परिस्थितियों में अगर सड़क सत्याग्रह आंदोलन आदि करती है तो वह भी आंदोलन स्थल पर इसके समर्थन में आने से गुरेज़ नहीं करेंगेl सड़क सत्याग्रह से हुईं इस भेंट के दौरान ज़िला पंचायत सदस्य आदितेश्वर शरण सिंह देव भी उपस्थित थे और उन्होंने भी इस दिशा में पहल करने की बात कहीl सड़क सत्याग्रह की ओर से ड़ा योगेन्द्र सिंह गहरवार, सुजान बिंद, राधेश्याम अग्रवाल, अजित अग्रवाल, अभय परोलकर, अनुज सिंह, नरेंद्र सिंह टुटेजा, डॉ अभय शुक्ला, सुभाष साहू व नितिन परोलकर ने स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। ग़ौरतलब है सड़क सत्याग्रह की टीम ने सभी 48 पार्षदों से पिछले माह मुलाक़ात की थी और इसी जनप्रतिनिधि मुलाक़ात के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आज टी एस सिंह देव से मिली है I

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47