कोरबाताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर झा की पहल पर समूह की महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का अतिरिक्त जरिया

कोरबा। कलेक्टर झा की जिले की महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे और स्थानीय स्तर पर ही उन्हें रोजगार दिलाने की पहल से महिलाओं को रोजगार का अतिरिक्त जरिया प्राप्त हो रहा है। कलेक्टर झा ने महिलाओं को स्वरोजगार से संलग्न करने के उद्देश्य से जिले के सभी आश्रम छात्रावासों में राशन सामान आपूर्ति करने के लिए समूहों को आश्रम छात्रावासों से लिंक करने के निर्देश दिए थे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

इसी तारतम्य में समूहों की ओर से आश्रम छात्रावासों में राशन सामग्रियों की सप्लाई शुरू हो गई हैै। जिले की स्वसहायता समूहों ने एक माह में ही आश्रम छात्रावासों में लगभग 13 लाख रुपए की राशन आपूर्ति की है। विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम बरपाली के जय मां राधा स्वसहायता समूह ने एक माह में ही सर्वाधिक दो लाख 70 हजार 927 रुपए के राशन सामग्री आपूर्ति की है। राशन आपूर्ति के काम से महिला समूहों को रोजगार प्राप्त हो रहे हैं। साथ ही आश्रम छात्रावासों में स्थानीय और उच्च गुणवत्ता के राशन सामान पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान के तहत जिले के 19 महिला स्वहसहायता समूहों की ओर से 169 प्री मैट्रिक छात्रावास में 12 लाख 91 हजार 486 रुपए की राशन सामग्री विक्रय करके आपूर्ति की गई है। जिसमें स्वहसहायता समूह को आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे ग्रामीण महिलाए खुश हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर संजीव झा की पहल से राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान के समूहों की ओर से आश्रम छात्रावासों में दैनिक उपयोग में लाये जाने वाली राशन सामग्री दाल, चांवल, तेल, नमक, चीनी, मिर्च-मसाले, हल्दी आदि की खरीदी कर सप्लाई की जा रही है। इसके लिए महिला समूहों की ओर से हसदेव रूरल मार्ट का संचालन किया जा रहा है। इन मार्ट की ओर से समूह के सदस्यगण राशन सामग्रियों का आपूर्ति कर रहे हैं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान की ओर से इन स्वसहायता समूहों को व्यवसाय शुरू करने के लिए चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश कोष भी प्रदान किया गया है। इसके साथ ही समूहों को आवश्यकतानुसार बैंक से ऋण भी दिया गया है। समूहों को आर्थिक गतिविधि से जोडऩे के लिए संबंधित क्षेत्र के संकुल संगठन की ओर से इच्छुक समूहों को व्यवसाय के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस संबंध में एनआरएलएम के अनुराग जैन ने बताया कि प्रथम चरण में स्वसहायता समूहों को राशन सप्लाई-बिक्री के लिए आश्रम छात्रावासों से जोड़ा गया है। द्वितीय चरण में मध्यान्ह भोजन व आंगनबाड़ी केंद्रों को जोड़ा जा रहा है।

जैन ने बताया कि जनवरी माह में विकासखंड पाली अंतर्गत 06 समूहों ने 40 आश्रम-छात्रावास में तीन लाख 21 हजार 164, करतला अंतर्गत 35 छात्रावासों में एक समूह ने 02 लाख 70 हजार 927, कोरबा अंतर्गत तीन समूहों ने 39 छात्रावासों में 02 लाख 43 हजार 490, पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत चार समूहों ने 36 छात्रावासों में 03 लाख 37 हजार 224 तथा कटघोरा अंतर्गत 05 महिला समूहों ने 19 छात्रावासों में 01 लाख 18 हजार 681 रुपए के राशन सामग्री हसदेव रूरल मार्ट से सप्लाई किए हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!