छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगातार मैराथन बैठक आयोजित, सभी 7 अलग-अलग मोर्चा के संयुक्त बैठक

रायपुर। चुनावी साल आते ही भाजपा चुनाव को लेकर अभी से ही अपनी कमर कस ली है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगातार मैराथन बैठक आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भी मैराथन बैठक आयोजित की गई है। बैठक में भाजपा के सभी 7 अलग-अलग मोर्चा के संयुक्त बैठक हुई।इसके बाद अब अलग-अलग मोर्चा के अलग-अलग बैठक आयोजित की जाएगी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा “भाजपा में 7 अलग-अलग मोर्चे की रचना है। युवा मोर्चा , महिला मोर्चा ,किसान मोर्चा ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा , अनुसूचित जाति मोर्चा , अनुसूचित जनजाति मोर्चा ,अल्पसंख्यक मोर्चा,सभी 7 मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की संयुक्त बैठक आज संपन्न हुई है। इन 7 मोर्चों के बैठक में सभी मोर्चों को नीचे स्तर तक मतदान केंद्र के स्तर तक संगठन की योजना रचना करके संबंधित वर्ग के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का निर्णय इस बैठक में दिए गए है। हमारे सभी मोर्चे नीचे तक युवा मोर्चा युवाओं के बीच जाकर काम करें ,किसान मोर्चा किसान के बीच जाकर काम करें ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा हार पिछड़ा वर्ग समाज के बीच जाकर काम करें ,अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यक मोर्चा सभी मोर्चा अपने-अपने वर्गों में व्यापक रूप से संपर्क करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करने का निर्णय किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!