ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सीएम बघेल ने समोदा में मोतीराम के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का लिया आनंद

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत मंगलवार को आरंग विधानसभा अंतर्गत ग्राम समोदा पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम समोदा में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले मोतीराम चक्रधारी के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे । मुख्यमंत्री का चक्रधारी के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर  मुख्यमंत्री के साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया उपस्थित थे ।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुख्यमंत्री ने चक्रधारी परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया।परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ लाल भाजी,सेमी, मिक्स सब्जी, मुनगा–आलू-बड़ी की सब्जी, भाटा -बटकर की सब्जी, जिमी कांदा पापड़, सलाद और पताल की चटनी भी परोसा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री के साथ भोजन करके चक्रधारी परिवार गदगद हो रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए मोतीलाल चक्रधारी एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को चक्रधारी ने बताया कि उनके पास सम्मिलात खाते में 5 एकड़ कृषि भूमि है।इसके अतिरिक्त मिट्टी के घड़ा,गुल्लक,त्योहारी सीजन में दिया बैल,भगवान की मूर्ति बनाने का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। उनके परिवार में कुल 17 सदस्य हैं।

 

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!