हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा तेरहवें दिन संपन्न।

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा तेरहवें दिन संपन्न।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

राजपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजपुर जनपद क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में यात्रा अनवरत जारी है,07/02/2023 को तेरहवें दिन भी जनपद पंचायत क्षेत्र के संगठनात्मक सेक्टर बदौली के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संपन्न हुई, पद यात्रियों ने अभियान के दौरान रैली निकाली तथा लघु सभाएं करते हुए घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया।
आज यात्रा के दौरान पिछड़ा वर्ग ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष करनी लाल जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने विधानसभा में आरक्षण बिल पास कर दिया है परंतु भाजपा के मुख्यालय के इशारे पर आरक्षण विधेयक को रोकने का काम हो रहा है जिससे पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच गहरा असंतोष पनप रहा है भारतीय जनता पार्टी हम सबकी विरोधी है और वह पिछड़े वर्ग अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहती है।
अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक महामंत्री दयासागर सिंह ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान छत्तीसगढ़ के हर नागरिक की यात्रा है इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए सभी लोगों को साथ आना है ताकि देश में बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ हम लड़ सकें जरूरी वस्तुओं के आसमान छूते दामों पर लगाम लग सके केंद्र सरकार इन सब विषयों पर खामोश है बेरोजगारी के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार कोई बात नहीं कर रही है तमाम विभागों में भर्तियां बंद है सरकारी प्रतिष्ठान बेचे जा रहे हैं।
ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी दंगा भड़काने काम कर रही है शांतिपूर्ण आदिवासी इलाकों में भी जगह जगह पर दंगा भड़का रही है धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने का कोशिश कर रही है परंतु हम लोगों को आपस में एकजुट होना है और संप्रदायिकता कटता सामाजिक असमानता महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ डटकर लड़ना है।
मनरेगा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्र यादव ने कहा कि जिस मनरेगा ने ग्रामीणों को रोजगार दिया है उस मनरेगा को कभी पूछते हुए केंद्र सरकार नहीं सकती थी अगर मनरेगा में होता तो कोरोनावायरस लोगों की हालत खराब हो जाती मनरेगा जैसा कानून कांग्रेस की सरकार नहीं गरीब हम जैसे लोगों के लिए लाया है कांग्रेस सबके लिए अधिकार देने का काम की है और भाजपा अधिकारों को समाप्त करने का काम कर रही है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

आज के अभियान के दौरान पूर्व सरपंच घरभरन राम प्यारेलाल,विजय सिंह,अरविंद,दीपक,अर्जुन,हीरेंद्र,
सुखदेव,मंडी,देवलाल सुरेंद्र यादव सदन राम सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे।