
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
नोएडा : यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में संपत्ति खरीदना हुआ महंगा
नोएडा : यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में संपत्ति खरीदना हुआ महंगा
नोएडा (उप्र), यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में घर बनाना और दुकान खोलना महंगा हो गया है। सोमवार को लखनऊ में हुई यीडा की 76वीं बोर्ड बैठक में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक समेत सभी तरह की संपत्तियों की दरें बढ़ाने पर मुहर लगा दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.
संपित्तयों की दरें अधिकतम 7,610 रुपये प्रति वर्गमीटर तक बढ़ाई गईं हैं। सबसे अधिक ग्रुप हाउसिंग की जमीन की दरों में 33 फीसदी का इजाफा किया गया है।.












