Advertisement

सूरजपुर : वो एम नर्सिंग कालेज की छात्राओं को किया सम्मानित

*गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़* -अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर नर्सिंग सेवा की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटेंगल की नर्सिंग सेवा के क्षेत्र में दिये गये योगदान को याद करते हुए एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन वी.एम. कालेज ऑफ नर्सिग बिश्रामपुर में किया गया। आज के इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम फ्लोरेंस नाइटेंगल जी के चित्र के समक्ष वी.एम. कालेज ऑफ नर्सिग बिश्रामपुर के डायरेक्टर विजयराज अग्रवाल, नर्सिंग स्टाफ सुरेखा सिंह, शुभम सिंह एवं चतुर्थ वर्ष की नर्सिंग छात्राओं ने द्वीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर वी.एम. कालेज ऑफ नर्सिंग बिश्रामपुर के डायरेक्टर विजयराज अग्रवाल ने नर्सिंग छात्र छात्राओं को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि नर्सिंग का क्षेत्र त्याग, तपस्या और बलिदान का क्षेत्र है। आज कोरोना संक्रमण काल में नर्सों की भूमिका समाज के लिये बहुत महत्वपूर्ण हो गयी है । विश्व की पहली नर्स का गौरव प्राप्त करने वाली फ्लोरेंस नाइटेंगल जी के समय में आज के समय की सुविधायें नहीं थी। लेकिन उनके द्वारा किये गये सेवा कार्य को आज भी पूरे आदर व सम्मान के साथ पूरे विश्व में याद किया जाता है और उन्हें स्मरण करने के लिये ही नर्सेस दिवस मनाया जाता है। वी.एम. कालेज के नर्सिंग की छात्र-छात्रायें जिस सेवा भाव से कोरोना संक्रमण काल में जोखिमों की परवाह न करते हुए जिला चिकित्सालय सूरजपुर में अपनी सेवाये दे रही है, वो अत्यंत सम्मानीय है। इस अवसर पर नर्सिग की छात्रा को कोरोना वायरस से बचने के लिये एक किट प्रदान किया गया एवं उन्हे उपहार देते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को कालेज के अन्य स्टाफ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी लोगों द्वारा मास्क लगाया गया और सोशल डिस्टेन्शिंग का पूरा हुए कार्यक्रम की गतिविधियों को संचालित किया। कार्यक्रम का संचालन बी.एससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की छात्रा कु० दीपा ने किया। कार्यक्रम के संचालन के समय उपस्थित लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी निर्देशों का पूर्णरूपेण पालन करने का संकल्प लिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57