
उत्तर बस्तर कांकेरछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
बाढ़ अतिवृष्टि आदि से बचाव हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त
बाढ़ अतिवृष्टि आदि से बचाव हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त
उत्तर बस्तर कांकेर//कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ अतिवृष्टि आदि से बचाव हेतु जिला स्तर पर अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे को नोडल अधिकारी एवं अधीक्षक भू-अभिलेख नारायण सिंह धु्रव को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया है। जिला स्तर पर जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक- 22 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना 01 जून से की जाएगी, जिसका संचालन 24 घंटे रहेगा। अतिवृष्टि एवं बाढ़ से संबंधित जानकारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष में स्थापित दूरभाष क्रमांक 76479-70445 से प्राप्त की जा सकती है।