छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : बतौली में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित…………….

बतौली में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित…………….

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बतौली में एक दिवसीय निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी बतौली डॉ. संतोष सिंह ने को बताया शिविर में 71 मानसिक रोगी उपस्थित हुए जिनमें साइकोसिस 42, सिजोफेक्टिव डिसऑर्डर 2, मेनिया 7, बाइपोलर डिसऑर्डर 5, डिप्रेशन 1, सोमेटोफॉर्म डिसऑर्डर 5, डिसोसिएटिव डिसऑर्डर 2, एंजाइटी डिसऑर्डर 3, डिमेंशिया 2, सब्सटेंस एब्यूज 2 मरीज़ का ईलाज किया गया। व्यक्ति के लिए जितना शारीरिक स्वास्थ्य जरूरी है उतना मानसिक स्वास्थ्य भी आवश्यक है। मानसिक रोग का ईलाज संभव है। झाड़फूंक न करा के मनोरोग चिकित्सक से ईलाज कराना चाहिए।
नोडल अधिकारी जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. युगल किशोर किंडो ने बताया आजकल के बदलते जीवनशैली की वजह से दिन-प्रतिदिन मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मानसिक रोगों से बचाव के लिए जन जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में मनोरोग चिकित्सक डॉ रितेश सिंह, साइकेट्रिक नर्स नीतू केसरी, साइकेट्रिक नर्स श्रृष्टि चौरसिया, काउंसलर श्वेता सुमन मिंज एवं अन्य सभी कर्मचारी और मितानिन उपस्थित रहे।
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!