Advertisement

तामासिवनी में खुलेगा कॉलेज, उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए बनेगा नया भवन

रायपुर। भेंट मुलाकात के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर जिले के ग्राम डंगनिया (चम्पारण) पहुंचे। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर अभनपुर विधायक धनेद्र साहू भी  मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंपारण पहुंचकर महाप्रभु वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने वन गमन परिपथ योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा क्रियान्वित राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री बघेल ग्राम तामासिवनी स्थित भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत “अरपा पैरी के धार” के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक खुमरी पहनाकर एवं कृषक हल भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

भेंट-मुलाकात को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तामसिवनी को बहुत समय से जान रहा हूं। आज 43 साल बाद मैं अपने मित्र से भेंट कर रहा हूं, जो मेरे रूम पाटनर भी थे, आज वो गरियाबंद में प्रिंसिपल पद पर हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें अपने पास बुलवाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन की योजनाओं का जमीनीस्तर पर क्रियान्वयन जानने के लिए मैं यहां पर आया हूं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से ऋण माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिली क़िस्त सम्बंध में पूछा, जिस पर सभी ने हाथ उठाकर हां में जवाब दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना का किस्त विशेष अवसरों पर दिया जाता है, ताकि आप जरूरत में उपयोग कर सके। मुख्यमंत्री ने आगामी होली त्यौहार के लिए लोगों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए विजय कुमार साहू ने बताया कि ऋण माफी के तहत उनका 90 हजार रुपए का ऋण माफ हुआ है। उन्होंने बताया कि 75 क्विंटल धान बेचा हूं ,सेकंड हैंड ट्रैक्टर भी खरीदा हूं। इन बातों को सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

हरीश चंद्र साहू ने बताया कि सेकंड हैंड ट्रैक्टर भी खरीदा है,  मेरी 9 एकड़ जमीन है। उसने मुख्यमंत्री बघेल से कहा कि आपकी सरकार आयी है, तभी से खेती-किसानी का कार्य कर रहा हूं। पहले रेगहा देता था।

खोरबहरा राम साहू ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऋण माफी के तहत उनका एक लाख 50 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है। योजनाओं का नियमित लाभ होता है, परिवार के सभी लोग खुश हैं।

ग्राम सुंदरकेरा की श्रीमती साहू ने बताया कि परिवार में चार लोग हैं, 35 किलो चांवल, नमक निःशुल्क मिलता है। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर महंगा है, इसलिए नहीं भरवाते।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए श्रीमती शीला चंद्रा ने बताया कि 2020 से गांव में गौठान की शुरुआत हुई है। 60 हजार रुपए का लोन लेकर वर्मी कंपोस्ट बनाने की शुरुआत की थी और अब तक 22 सौ क्विंटल खाद का उत्पादन कर चुके हैं,  जिसके एवज में 70 हजार रुपए की आमदनी हुई है और एक लाख 45 हजार रुपए का बोनस शासन की ओर से मिला है। इस तरह से कुल 8 लाख 45 हजार रुपए का मुनाफा हुआ है।

शीला ने बताया कि मुर्गी पालन बटेर पालन से समूह ने 90 हजार रुपए और मछली पालन से 45 हजार रुपए की आमदनी हुई है।

मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की लाभान्वित श्रीमती धनेश्वरी साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए बताया कि नियमित रूप से सुपोषण आहार के सेवन से बड़ा लाभ हुआ है। उनकी खून की  कमी दूर  हो गई है।

वहीं खिलेश्वरी तारक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से बहुत फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के वजन में कमी और महिलाओं में खून की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई है, ताकि मजबूत छत्तीसगढ़ बनाया जा सके।

ग्राम कठिया की निवासी तुलसी तारक ने कहा कि गांव के बाजार में हाट बाजार क्लिनिक योजना की गाड़ी नियमित रूप से आती है, डॉक्टर से सलाह, इलाज और दवाइयां भी निःशुल्क मिलती है।

शासकीय हरियर उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय के छात्र ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया।

उसने बताया कि हमारे स्कूल में व्यावसायिक शिक्षा भी है, मैं एग्रीकल्चर की पढ़ाई भी कर रहा हूं जिसमें हमारे शिक्षक गोबर से दीए बनाना सिखा रहे हैं। खाली समय में हम सभी अपने घरों में गोबर का दिया बनाते हैं और ऑनलाइन विक्रय करते हैं। अब तक हमने 50 हजार रुपए तक की बिक्री कर ली है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए ग्राम पंचायत रामपुर डंगनिया की हितग्राही ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में फुगड़ी खेल में भाग लिया था। जिसमें संकुल स्तर में प्रथम आई हैं। उन्होंने बताया कि गांव में गोबर खरीदी शुरू है, अब तक 12 हजार रुपए का गोबर भी बेच चुकी हूं और स्व सहायता समूह से जुड़कर भी कार्य कर रही हूं।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए कविता कोसरिया ने बताया कि श्रमिक योजना के तहत छात्रवृत्ति योजना में 20 हजार रुपए मिले हैं। इस पैसे को पढ़ाई के खर्चों में लगाई हूं, आगे पढ़ाई करके डिप्टी कलेक्टर बनना चाहते हूं। मुख्यमंत्री बघेल ने छात्रा को  पढ़ाई के बाद कोचिंग करवाने की बात कही।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हरी नवापारा की छात्रा हंसिका साहू ने अंग्रेजी में बात करते हुए मुख्यमंत्री को स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं एवं शिक्षा व्यवस्थाओं के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा के ग्राम तामासिवनी में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं :-

ग्राम तामासिवनी में उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
ग्राम पारागांव तथा चंपारण में भी उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
ग्राम मिलाई में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
पटेवा से डोंगीतराई पिपरीद सोनसिल्ली मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जायेगा।
भेलवाडीह- उपरवारा ग्रामीण मार्ग का भी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
ग्राम घोरमट्टी और तर्रा में पूर्व माध्यमिक शाला प्रारंभ की जायेगी।
शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा की क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर की जायेगी।
ग्राम कुरु तथा ग्राम डोमा में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
ग्राम छटेरा (आरंग) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
तामासिवनी में कॉलेज की स्वीकृती।
गोबरा नवापारा मे मुक्तिधाम का निर्माण।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM