छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

शासकीय उचित मूल्य दुकानों नवपाराकला, नवानगर, मोतीपुर एवं बरगई के संचालन हेतु इच्छुक एजेंसियों से 15 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

शासकीय उचित मूल्य दुकानों नवपाराकला, नवानगर, मोतीपुर एवं बरगई के संचालन हेतु इच्छुक एजेंसियों से 15 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अम्बिकापुर/ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड अम्बिकापुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत नवपाराकला, ग्राम पंचायत नवानगर, ग्राम पंचायत मोतीपुर एवं ग्राम पंचायत बरगई के शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आबंटित एजेंसियों द्वारा संचालन में अनियमितता पाये जाने के आधार पर आबंटन आदेश निरस्त किया गया है।
अतएव ग्राम पंचायत नवपाराकला, ग्राम पंचायत नवानगर, ग्राम पंचायत मोतीपुर एवं ग्राम पंचायत बरगई के शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु इच्छुक एजेंसी जो छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के अंतर्गत संचालन हेतु पात्र हैं, वे अपना पत्र विहित प्रारूप में सम्पूर्ण विवरण एवं दस्तावेज यथा पंजीयन प्रमाण पत्र, प्रस्ताव, कार्यवाही पंजी, बैंक पासबुक का विवरण, आधार कार्ड की सत्यापित प्रति के साथ आवेदन पत्र 15 जनवरी 2025 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!