ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन खाते में आ सकती है 13वीं किस्त, जानें ये ज़रूरी बात

PM Kisan 13th Installment : पीएम किसान योजना के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को खुशखबरी मिलने वाली है। किसानों का पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इसी महीने या फिर होली 8 मार्च से पहले पहले केंद्र सरकार उनके खाते में पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अबतक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है तो आपके खातें में 13वीं किस्त का पैसा लटक सकता है। इसलिए  जल्दी से अपना E-KYC जल्द करवा लें। सरकार ने इस योजना में किसी भी तरह की धांधली को रोकने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य किया है। जिन लाभार्थियों ने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है वो 13वीं किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।

इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 12वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, नहीं तो आपके खाते में 13वीं किस्त का भी पैसा लटक जाएगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ऐसे कराएं E-KYC

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के दाईं ओर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • बस, ऐसे ही ई-केवाईसी किया जाता है।

सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है ये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। जिसकी पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, तीसरी किस्त का पैसा सरकार 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है। अब वहीं अगले महीने किसानों के खाते में पीएम किसान की 13वीं किस्त आ सकती है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!