छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न।

भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

लोकसभा में रिकार्ड मतों से जीतकर इतिहास बनाना है- अजय जामवाल

अंबिकापुर/भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मुख्य आतिथ्य एवं केबिनेट मंत्री छ.ग. शासन श्याम बिहारी जायसवाल, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, लोकसभा चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद लखन साहू, सह प्रभारी श्रीमती चम्पा देवी पावले, तथा लोकसभा संयोजक कमलभान सिंह के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सरगुजा लोकसभा अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों क्रमशः सरगुजा, सूरजपुर तथा बलरामपुर के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि 2023 की लड़ाई जीतने के बाद अब 2024 का किला फतेह करने की जवाबदारी सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के ऊपर है। लोकसभा की 11 में 11 सीटें जीतकर इतिहास बनाने का लक्ष्य हमने तय किया है उसमें सरगुजा लोकसभा सीट सबसे ऊपर है। आगे उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग ने जो शानदार परिणाम दिया है उसकी तारीफ पूरे प्रदेश में हुई है। अब लोकसभा की बारी है सबसे अधिक वोट से जीतने का रिकॉर्ड  सरगुजा को बनाना है।

इस अवसर पर भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन ने घर घर चलो अभियान, लाभार्थी सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रम तय किए हैं जिसे सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को मिलकर अच्छी तरह सम्पन्न करना है। कार्यक्रम का संचालन लोकसभा सह संयोजक अखिलेश सोनी ने तथा आभार प्रदर्शन लोकसभा संयोजक कमलभान सिंह ने किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, संभाग सह प्रभारी राजा पांडे, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, सूरजपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, बलरामपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, विजयनाथ सिंह, अनिल सिंह मेजर, भारत सिंह सिसोदिया, अजय गोयल, अभिमन्यु गुप्ता, अनूप सिन्हा, शिवनाथ यादव, उपेन्द्र यादव, अरुणा सिंह, फुलेश्वरी सिंह, विश्वविजय तोमर, राजेन्द्र जायसवाल, नकुल सोनकर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!