छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

ACCIDENT NEWS : RMKK रोड पर खाली खड़े ट्रक में लगी आग, केबिन पूरी तरह जलकर हुआ राख…

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। ACCIDENT NEWS : छत्तीसगढ़ के जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के रतनपुर RMKK रोड पर खाली खड़े ट्रक में आग लग गई। ट्रक का चालक और परिचालक सड़क किनारे ट्रक के केबिन में स्टोव पर खाना बना रहे थे, उसी समय ट्रक के केबिन में आग लग गई, चालक और परिचालक ट्रक से बाहर निकल अपनी जान बचायी। और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला पेंड्रा रतनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बंजारी घाटी का है। यहां पर चालक और परिचालक ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर केबिन में खाना बना रहे थे। उसी दौरान स्टोव में आग लग गई। इससे आग तेजी से केबिन में फैल गई। देखते ही देखते केबिन को चपेट में ले लिया।

चालक और खलासी ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर केंदा पुलिस चौकी से भी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं ट्रक का चालक और खलासी मामूली रूप से झुलस गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!