छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अभी संगठन में होने हैं कई बदलाव : कुमारी सैलजा

रायपुर। कांग्रेस संगठन में अंदरुनी खींचतान की खबरों के बीच मंगलवार को कांग्रेस भवन में महत्‍वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष मोहन मरकाम मौजूद रहेंगे।
इस बैठक में पार्टी के सभी मोर्चा-संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कांग्रेस में चार-पांच दिनों से नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच सैलजा और मरकाम पहली बार साथ बैठक लेने जा रहे हैं। इससे नियुक्ति विवाद को लेकर सैलजा का बयान सामने आया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कहा कि अभी संगठन में कई बदलाव होने हैं, इसलिए महामंत्रियों की नियुक्ति से संबंधित आदेश को रद्द किया था। उन्‍होंने मरकाम के साथ किसी तरह के मदभेद से इनकार करते हुए सैलजा ने कहा कि पार्टी में सभी निर्णय आपस में बातचीत करने के बाद ही लिए जाते हैं

वहीं, इस मामले में मरकाम के तेवर में भी बदलाव आ गया है। एक दिन पहले ही उनका बयान आया है जिसमें मरकाम ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के ही आदेश के हिसाब से काम होगा। इधर, कांग्रेस कार्यालय में अब से कुछ ही देर में एक बैठक होने जा रही है। इसमें सभी प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!