
IAS बनना है तो ऐसे करें तैयारी, बिना किसी चूक के मिलेगी मनचाही रैंक
ज्यादातर एक्सपर्ट और सिविल सर्विस परीक्षा में टॉप कर चुके अभ्यर्थी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए NCERT किताबों (NCERT Books) को बेस्ट मानते हैं. कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक की NCERT बुक्स से तैयारी करने पर न सिर्फ आपके बेसिक्स क्लियर हो जाते हैं, बल्कि परीक्षा से जुड़े हर एस्पेक्ट को समझने में मदद मिलती है (UPSC CSE Exam Tips).
किताब ढूंढने से करें शुरुआत
यूपीएससी सीएसई परीक्षा की तैयारी हमेशा किताबें शॉर्टलिस्ट करने के साथ शुरू करें. इस बात का ध्यान रखें कि आपके लिए सभी एनसीईआरटी किताबें (NCERT Books) उपयुक्त नहीं हैं. कक्षा 6-11 इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र की किताबों को कम से कम एक बार जरूर पढ़ें. कक्षा 11वीं-12वीं की इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र और मनोविज्ञान की किताबें पढ़ें (UPSC Books).
दो बार पढ़ें पूरा सिलेबस
अपने पूरे सिलेबस को कुछ भागों में बांट कर तैयारी शुरू करें (UPSC Exam Syllabus). इससे आप पूरा सिलेबस आसानी से कवर कर पाएंगे और कोई भी टॉपिक मिस नहीं होगा. इसके साथ ही पूरे सिलेबस को दो-तीन बार रिवाइज जरूर करें.
फर्स्ट रीडिंग (Fast first Reading)
जब आप पहली बार पढ़ें तो सिर्फ विषय की समझ के लिए टॉपिक्स पढ़ें. अपने फर्स्ट रीडिंग सेशन में कुछ भी अंडरलाइन करने और नोट्स बनाने की जरूरत नहीं होती है.
सेकंड रीडिंग (Second Reading)
दूसरी रीडिंग के दौरान PYQs (पिछले सालों के सवाल) के साथ लीड करें. सिर्फ चैप्टर्स को पढ़ने के बजाय उन टॉपिक्स पर फोकस करें, जहां से ज्यादा सवाल पूछे गए थे. इस सेशन में नोट्स बना सकते हैं.
इंटरनेट से करें दोस्ती
किताबों से कॉन्सेप्ट क्लियर होने के बाद भी जो चीजें रह जाएं, उन्हें गूगल या यूट्यूब की मदद से पूरा करें. इंटरनेट ज्ञान का भंडार है. ऐसे में यह आपको पता होना चाहिए कि आप इन्फॉर्मेशन को कैसे फिल्टर कर रहे हैं. कई आईएएस (IAS Officer), आईपीएस ऑफिसर्स अपनी यूपीएससी जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. आप उनसे भी बात कर सकते हैं.











