छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने ब्लड बैंक, हमर लैब व ओटी सेवाओं के उपकरणों के लिए पुनरीक्षित प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने ब्लड बैंक, हमर लैब व ओटी सेवाओं के उपकरणों के लिए पुनरीक्षित प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

स्वास्थ्य मंत्री ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की ली बैठक

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिलों में ब्लड बैंक, हमर लैब और ओटी सेवाओं के उपकरणों के लिए पुनरीक्षित प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में डीकेएस अस्पताल में सुपरस्पेश्लिस्ट्स और अन्य डॉक्टरों को इंसेंटिव प्रदान करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान भी बैठक में मौजूद थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने चीफ मिनिस्टर पब्लिक हेल्थ ट्रांसफारमेशन फण्ड (CMPHTF) में वर्तमान में उपलब्ध राशि और आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिसम्बर माह तक प्राप्त होने वाली अनुमानित राशि से कार्य स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार कर अधिशासी समिति की अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलों में ओटी सेवाओं को मजबूत करने अधोसंरचना और उपकरणों की उपलब्धता का विश्लेषण कर जरुरी निर्माण कार्यों एवं उपकरणों का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए चीफ मिनिस्टर पब्लिक हेल्थ ट्रांसफारमेशन फण्ड की आगामी बैठक में रखने को कहा।

सिंहदेव ने जनवरी-2022 में ब्लड बैंक, हमर लैब और ओटी सेवाओं के उपकरणों के लिए अनुमोदित गतिविधियों में उपकरणों की वर्तमान जरुरतों को ब्लड बैंक, हमर लैब व स्टोर के संबंधित नोडल अधिकारियों के माध्यम से जिले से वेरिफाई करवाकर वर्तमान आवश्यकता के अनुसार पुनरीक्षित प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!