छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल, रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने मचाया हंगामा

रायपुर. दिल्ली एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी की वजह से कांग्रेस नेताओं को रायपुर लेकर आ रही इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हो गई है. इस फ्लाइट के यात्रियों को दूसरे विमान से भेज दिया गया है. वहीं इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के कारण रायपुर एअरपोर्ट पर रायपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया है.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को रायपुर जाते समय दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया. वह कांग्रेस नेताओं के साथ रायपुर में होने वाले कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने के लिए इंडिगो की फ्लाइट से रवाना होने वाले थे. तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें फ्लाइट से उतारकर हिरासत में ले लिया. पवन खेड़ा को फ्लाइट से उतारने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर कांग्रेसी धरने पर बैठ गए. कांग्रेस के प्रदर्शन के कारण इंडिगो ने फ्लाइट कैंसिल कर दी है. विमान कंपनी फ्लाइट रिशेड्यूल कर रही है. दिल्ली पुलिस का दावा है कि असम पुलिस की सिफारिश पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वहीं फ्लाइट कैंसिल होने के बाद इंडिगो ने बयान जारी कर बताया कि, एक यात्री को दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली-रायपुर फ्लाइट से नीचे उतारा गया है. इसके बाद कुछ और यात्रियों ने नीचे उतरने का फैसला किया. हम अथॉरिटी के निर्देशों का पालन कर रहे हैं. फ्लाइट में देरी हुई है, इसके लिए हम यात्रियों से माफी मांगते हैं. इंडिगो ने फ्लाइट को रद्द कर दिया है. यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रायपुर भेजा गया.

 

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!