ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

बेटे ने ली बाप की जान: पिता के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से किया दर्जनों वार, मौके पर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले (Satna) में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी पुत्र (Kalyugi son) ने अपने वृद्ध पिता को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की वजह अभी साफ नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।मामला जिले के ताला थाना क्षेत्र के शुकुलगवां का है। जहां उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कलयुगी पुत्र ने अपने सगे वृद्ध पिता पर दनादन कुल्हाड़ी से कई वार कर दिया। खून से लथपथ पिता की कुछ ही देर में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, विनय कुशवाहा नाम के नकारा पुत्र और 60 वर्षीय वृद्ध पिता वाल्मीकि कुशवाहा में तू-तू मैं मैं हो गई।दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि पुत्र विनय इंसान से हैवान बन गया और अपने सगे पिता वाल्मीक कुशवाहा के सिर गर्दन पर एक के बाद एक दनादन कुल्हाड़ी से एक दर्जन वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से लहूलुहान पिता वाल्मीकि की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।सनसनीखेज वारदात की खबर लगते ही ताला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच तफ्तीश के बाद शव बरामद कर लिया। वहीं घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे कातिल पुत्र विनय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों की माने तो हत्या की वजह जमीन जायदाद में हिस्सा बंटवारा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच तफ्तीश और हत्यारे पुत्र से पूछताछ कर रही है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!