Advertisement

‘क्या भारत में सिर्फ नरेंद्र मोदी और भाजपा ही हिंदू हैं’, बोले सेना पर विवादित बयान देने वाले बिहार के मंत्री

बिहार के मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव इन दिनों भारतीय सेना पर विवादित बयान देकर फंस गए हैं। भाजपा के नेताओं ने आरजेडी नेता और बिहार के मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव के इस्तीफे की मांग की है। इस बीच काटिहार में सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा, ”क्या भारत में सिर्फ नरेंद्र मोदी और भाजपा ही हिंदू हैं? हम हिंदू नहीं हैं? क्या 4 साल की कोई भारत सरकार की नौकरी होती है?… ऐसा नहीं लगता कि हमारा बाल-बच्चा, हमारे परिवार का अपमान हो रहा है। एक बात बता दें हम खुद नेशनलिस्ट हैं। मेरे दादा 1962 की लड़ाई में शहीद हो गए थे, मैं क्यों सेना का अपमान करूंगा।”

‘क्या सिर्फ भाजपा के लोग ही देशभक्त और हम लोग नहीं है…’

‘हमारा सवाल सेना पर नहीं…’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा,”हमारा सवाल सेना पर नहीं है बल्कि अग्निविर योजना की नीतियों पर है..! अगर भाजपाइयों को हमारे बयान से आपत्ति है तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर सेना में बहाली की पुरानी व्यवस्था को लागू कर युवाओं के साथ न्याय करें।”

क्या दिया था सुरेंद्र प्रसाद यादव ने विवादित बयान?

बिहार के मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सेना पर विवादित बयान देते हुए कहा था, ”ठीक आज से साढ़े 8 साल के बाद देश का नाम आएगा हिजड़ों की फौज में। इनसे(अग्नीवीर) जब शादी के लिए पूछा जाएगा कि क्या करते हो तब ये कहेंगे कि रिटायर फौजी हैं तब इन्हें अपनी बेटी कौन देगा? साढ़े 4 वर्ष के बाद अग्नीवीरों का क्या होगा?”

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57