Advertisement

विराट कोहली ने अलीबाग में खरीदा 6 करोड़ रुपए का आलीशान बंगला, 36 लाख रुपए लगे रजिस्ट्री में

जब-जब दुनिया में सबसे अमीर क्रिकेटरों की बात होती है तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम जरूर आता है। विराट शौहरत की बुलंदियों तक पहुंच गए हैं। हाल ही में विराट कोहली ने मुंबई के पास अलीबाग में आलीशान विला खरीदा है। विराट का यह नया विला 2000 वर्ग फुट एरिया में फैला हुआ है। विराट का नया बंगला अलीबाग में आवास विलेज में है। यह लग्जरी बंगला अलीबाग में एक लग्जरी बंगला प्रोजेक्ट का हिस्सा है। आपको बता दें कि यह बंगला किसी महल से कम नहीं है। कोहली के इस विला में 400 वर्ग फुट के एरिया में बड़ा सा स्विमिंग पूल है। विराट का इस इलाके में यह दूसरी प्रॉपर्टी है। इससे पहले कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले साल सितंबर में ज़ीराड गांव में 19.24 करोड़ रुपे का फार्महाउस खरीदा था।विराट के नए बंगले की खासियत तो आपने जान ली है अब आपको उनके इस बंगले की कीमत बताते हैं। कोहली के नए बंगले की कीमत 6 करोड़ रुपए है और आप जानकार हैरान रह जाएंगे कि कोहली ने इस बंगले को खरीदने के लिए स्टांप ड्यूटी के रूप में 36 लाख रुपए का भुगतान किया है। यह राशि सीधा सरकार के पास गई है। कोहली ने जिस इलाके में यह बंगला खरीदा है, वहां 3000 से लेकर 5000 रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से जमीन की कीमत है। यह लोकेशन बड़ी-बड़ी हस्तियों की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां प्राकृतिक सुंदरता सेलिब्रिटीज को खासकर पसंद आती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोहली के भाई ने किया पूरा पेपर वर्क

अवास लिविंग अलीबाग LLP के कानूनी सलाहकार एडवोकेट महश म्हात्रे ने आवास विलेज की सुंदरता का बखान करते हुए बताया है कि आवास विलेज प्राकृतिक सुंदरता की वजह से सेलिब्रिटीज का पसंदीदा स्थान है। उन्होंने बताया कि मांडवा जेटी आवास से पांच मिनट की दूरी पर है और स्पीड बोट ने अब मुंबई की दूरी को घटाकर बस 15 मिनट कर दिया है। आपको बता दें कि नए विला को खरीदने में पूरे पेपर वर्क का काम कोहली के भाई विकास कोहली देख रहे हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57