
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
मां के पैसे देने से मना करने पर युवक ने आत्महत्या की
मां के पैसे देने से मना करने पर युवक ने आत्महत्या की
मुजफ्फरनगर (उप्र) मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने मां से विवाद के बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जानसठ थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में शनिवार को मां द्वारा रुपये देने से मना करने पर अली जैदी (23) ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली।.
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शकील अहमद ने यहां पत्रकारों को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में इस्तेमाल एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है।.











