छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदंतेवाड़ाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दंतेवाड़ा : बदलता दन्तेवाड़ाः नई तस्वीर : कुमारी सोनी सोरी ने खेल के क्षेत्र में लहराया पचरम

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

दंतेवाड़ा : बदलता दन्तेवाड़ाः नई तस्वीर : कुमारी सोनी सोरी ने खेल के क्षेत्र में लहराया पचरम

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दंतेवाड़ा, 17 नवम्बर 2021दन्तेवाड़ा जिले के विकासखण्ड गीदम अन्तर्गत कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत कुमारी सोनी सोरी ने खेल की क्षेत्र में पचरम लहराया। ग्राम बड़े बेड़मा की निवासरत कुमारी सोनी सोरी बताती है कि उसके माता-पिता किसान है। जिनके पास एक एकड़ जमनी है, जिसमें खेती किसानी कर अपना भरण-पोषण करते है। उसके परिवार में पांच भाई-बहन है। जिन्हें पढ़ाने के लिए उसके माता-पिता को बड़ी मेहनत मजदूरी भी करनी पड़ती है। कुमारी सोनी सोरी अपनी प्राथमिक स्तर की पढ़ाई ग्राम बचेली (नवीन कन्या आश्रम बचेली) में पहली से पांचवी तक कन्या आश्रम बचेली में पढ़ने के बाद कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्रवेश लिया। उसने बताया कि अधीक्षिका के मार्गदर्शन और आश्रम स्कूल के अनुशासन से अच्छे संस्कार मिलने के साथ उसका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ने लगा। विद्यालय के नियमों को पालन करने से नित्य ही शारिरीक एवं बौद्धिक विकास होने लगा। कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में यहां आने के बाद शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियां जैसे-खेलकूद, डांस, योगा, पुस्तकालय के बारे में जानकारी हुई। जिससे रूचि पढ़ाई की ओर बढ़ने लगी। कुमारी सोनी बताती है कि मीना बाल मंच, बाल संसद का गठन से स्कूल की पूरी गतिविधिया सुचारू रूप से होता है।और वह बाल संसद में खेल मंत्री के पद पर कार्य कर रही हैं साथ ही खेल मंत्री होने के नाते अपने कर्तव्य को बखूबी से करने और अपने सभी साथी बहनों को खेल के लिये प्रेरित करती हैं। सोनी को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी रुचि है। खेल में भी दौड़ बहुत पसंद है दौड़ के प्रति रुचि अधीक्षिका श्रीमती प्रभा वालम से प्रेरणा मिली। वे सभी छात्र छात्राओं को अपनी अपनी रुचि के खेल खेलने के लिए प्रेरित करती हैं। कुमारी सोनीे ब्लाक स्तरीय मैराथन हुआ जिसमें प्रथम स्थान आयी जिसमे 1000/रूपये का नगद ईनाम प्राप्त हुआ। जिला स्तरीय मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त की मुझे 5000 रुपये का नगद ईनाम मिला। इसी तरह स्कूल गेम में प्रथम पायका खेल में प्रथम स्थान प्राप्त करती हैं। स्कूल राज्यस्तरीय जगदलपुर में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीजापुर जिला में सी.आर.पी.एफ. द्वारा कराई गई प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। जिसमें 5000 रुपए नगद एवं ट्रॉफी प्राप्त किया। खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर में पिंक मैराथन में भाग लिया जिसमें तीसरा स्थान हासिल किया। जिसमें 7000 रूपये एवं ट्रॉफी प्राप्त हुआ आगे वह अपने राज्य एवं देश के लिये खेलना चाहती हूँ। वह बताती हैं कि कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षिकाओं के द्वारा प्रतिदिन योगा कराया जाता है जिससे वे दिनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं और दिनभर पढ़ाई में मन लगा रहता है। इसी प्रकार यहा स्वतंत्रता दिवस गणतंत्र दिवस, रंगीला बाल महोत्सव, जिला राष्ट्रीय निर्माण दिवस कार्यक्रम एवं बारसूर महोत्सव आदि में हमें अपनी प्रतिभा का परिचय पूरे जिले में कराया जाता हैं। यहाँ पर कंप्यूटर की शिक्षा के साथ, संगीत, अन्य गतिविधियां सीखने को मिलता है। कुमारी सोनी अपनी सफलता का श्रेय कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा को देती है जहाँ हर प्रकार की सुविधा जैसे-भोजन, पढ़ाई के लिए आवश्यक चीजें, हर प्रकार की सुविधाए प्रदान की जाती है। जिसके कारण शिक्षा के साथ खेल क्षेत्र में भी सफलता हासिल किया है। कुमारी सोनी अपनी सफलता के लिए अधीक्षिका एवं शिक्षकों को धन्यवाद करती हैं। जिन्होंने उसे हर कदम पर  आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!