Advertisement

शराब की ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी शराब दुकान बुलाकर दे रहे कर्मचारी आबकारी विभाग मौन

शराब की ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी शराब दुकान बुलाकर दे रहे कर्मचारी आबकारी विभाग मौन
छत्तीसगढ़ में प्रदेश सरकार के द्वारा शराबप्रेमियों के होम डिलीवरी के माध्यम से शराब उपलब्ध कराने की सुविधा प्रारंभ की गईं है लेकिन सरकारी शराब दुकान के कर्मचारी अपने कार्य में कोताही बरतते हुये ग्रहको को शराब दुकान में बुलाकर शराब दे रहे है जिसके करण लॉकडाउन सहित कोरोना नियमो की धज्जियां उड़ रही है
ज्ञात हो कि प्रदेश में कई लोग शराब नही मिलने की वजह से सेनेटाइजर सहित अन्य जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे रहे थे जिसे रोकने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को शराब उपलब्ध करने होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की गई है लेकिन शराब दुकान के शराब डीलीवर करने वाले कर्मचारियों की कोताही के कारण लोगो को मजबूरन शराब दुकान तक पहुचाकर शराब लेना पड़ रहा है जिसके कारण कोरोना नियमो की धज्जियां उड़ रही है लोग ऑनलाइन माध्यम से शराब की बुकिंग कर रहे है लेकिन शराब बुक होने के बाद डीलिवरी बॉय द्वारा घर पहुंचा सेवा देने के बजाय लोगों को शराब दुकान बुलाया जा रहा है बात दे कि होम डिलीवरी के नाम पर पहले से ही ग्रहकों से 118 रुपए का शुल्क ले लिया जाता है लेकिन जब शराब घर तक पहुचने की बात आती है तब डीलिवरी बॉय के द्वारा लोगों को शराब के दुकान में बुलाया जाता है
राजनंदगांव जिले के डोंगरगांव एवं अर्जुनी स्थित शराब दुकान से लोगों को शराब पहुंचाने कोई भी डीलीवरी बॉय नही पहुच रहा है बल्कि बाकायदा ओटीपी जनरेट कर फ़ोन कॉल करने लोगो को शराब दुकान बुलाया जा रहा है और कैमरे के पीछे से लोगों को शराब दुकान पकड़ाई जा रही है जिसमें शराब दुकानें की जमकर भीड़ देखी जा रही है मामले की लगातार शिकायत मिलने के बाद हमारे प्रतिनिधि ने शराब दुकाने तक पहुचकर जांच- पडताल की तो पता चला कि जिनको शराब पीना है वह शोवम शराब दुकान के पास आकर ले सकते है शराब दुकान के कर्मचारी होम डिलीवरी नही कर सकते ज्ञात हो कि शासन के द्वारा 15 से 12 किलोमीटर की दूरी में लोगों को उनके पास पहुंचा कर शराब देने की बात कही गई है लेकिन डिलीवरी बॉय 1 किलोमीटर भी लोगों को शराब देने नही जा रहा है शराब की होम डिलीवरी करने वाले डिलवरी बॉय के इस हरकत से शराब लेने वाले में जमकर नाराज़गी बनी हुई है और वे अपनी भड़ास निकलते हुवे इन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की बात भी कही जा रही है हैरान करने वाली बात यह है कि शराब दुकान में इस तरह का खेल चल रहा है लेकिन आबकारी विभाग के द्वारा इस ओर कोई कार्यवाही नही की जा रही है और न ही पुलिस विभाग को कोई मतलब है शराब दुकाने के सामने रोजाना भीड़ लगने के बाद भी सबधित अधिकारी द्वारा इस ओर कोई कार्यवाही नही की जा रही है जो कि परेशानी वाली बात है
रिपोर्टर – देवेन्द्र देवांगन राजनांदगांव

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47