छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

दीक्षा जायसवाल के अप्लास्टिक एनीमिया बीमारी का होगा इलाज

दीक्षा जायसवाल के अप्लास्टिक एनीमिया बीमारी का होगा इलाज

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वीकृत की 15 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

रायपुर// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मांढर निवासी दीक्षा जायसवाल को इलाज के लिए 15 लाख रूपए की आर्थिक मदद स्वीकृत की है। दीक्षा अप्लास्टिक एनीमिया नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने दीक्षा जायसवाल के उपचार के लिए मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह किया था। दीक्षा जायसवाल के पिता लतेल जायसवाल ने बताया कि वे अपनी बेटी के इलाज के लिए काफी परेशान थे। उन्होंने बेटी के उपचार के लिए विधायक अनुज शर्मा से मुलाकात कर सहयोग का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने मेरी बेटी के इलाज के लिए तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। लतेल जायसवाल ने बेटी का जीवन बचाने हेतु दी गई सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Sundar Baghel

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!