
नवरात्रि पर्व एवं आगामी अन्य त्योहारों के मद्देनजर यातायात निर्देशिका जारी।
नवरात्रि पर्व एवं आगामी अन्य त्योहारों के मद्देनजर यातायात निर्देशिका जारी।
सरगुजा पुलिस द्वारा शहर के व्यस्ततम मार्गों के संबंध में यातायात निर्देशिका किये गए जारी।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में शहर को जाम मुक्त बनाने हेतु दिए गए थे निर्देश।
सरगुजा पुलिस के दिए गए निर्देशों का पालन करें एवं जाम मुक्त शहर बनाने में सरगुजा पुलिस का योगदान दें।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में नवरात्रि पर्व एवं आगामी अन्य त्योहारों के मद्देनजर सरगुजा पुलिस द्वारा निम्न निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से निवेदन करती है कि दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें, जिससे शहर के व्यस्ततम मार्गो से जाम की समस्या को दूर किया जा सके।
सरगुजा पुलिस द्वारा यातायात निर्देशिका संबंधी निम्न निर्देश जारी किए जा रहे हैं :-
1. चार पहिया वाहन थाना चौक से प्रवेश कर महामाया चौक होते हुए अग्रसेन चौक तक जा पायेंगे, परंतु अग्रसेन चौक से महामाया चौक और थाना चौक चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
2. चार पहिया वाहन महामाया चौक से संगम चौक, देव होटल की ओर जा सकेगी, परंतु देव होटल, से संगम चौक तक चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
3. संगम चौक से गुदरी बाजार की ओर चार पहिया वाहन जा सकेगी, परंतु गुदरी बाजार से संगम चौक की ओर से चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
सरगुजा पुलिस आम नागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर है।