ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

PM ने बाइडेन को घी-नमक, फर्स्ट लेडी को डायमंड दिया : राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में होस्ट किया प्राइवेट डिनर

वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर हैं। दूसरे दिन बुधवार को रात करीब 9 बजे (अमेरिकी समय के मुताबिक) वे प्राइवेट डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां राष्ट्रपति बाइडेन और फर्स्ट लेडी ने उनका स्वागत किया। डिनर में भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल और अमेरिका के NSA जेक सुलिवन भी मौजूद रहे। डिनर में मेन्यू में बाइडेन के पसंदीदा पास्ता और आइसक्रीम को शामिल किया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इस फुटेज में PM मोदी अमेरिकी फर्स्ट लेडी को तोहफे देते नजर आ रहे हैं। - Dainik Bhaskar

इस मौके पर PM मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को 7.5 कैरेट का इको-फ्रेंडली ग्रीन डायमंड गिफ्ट किया। वहीं, राष्ट्रपति बाइडेन को ’10 प्रिंसिपल्स ऑफ उपनिषद’ किताब के फर्स्ट एडिशन के साथ ही मैसूर के चंदन से बना एक खास बॉक्स गिफ्ट किया, जिसे जयपुर के कारीगरों ने बनाया है। इस बॉक्स के अंदर भगवान गणेश की एक मूर्ति और एक दिये के साथ छोटी-छोटी डिब्बियों में 10 गिफ्ट्स हैं।यही वो चंदन का बॉक्स है जिसे मोदी ने बाइडेन को गिफ्ट किया। इसमें 10 डिब्बियों के साथ भगवान गणेश की एक मूर्ति और एक दिया भी मौजूद है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पहले जानिए मोदी के दौरे के तीसरे दिन के बड़े इवेंट्स- (भारतीय समयानुसार)

शाम 7.30 बजे, व्हाइट हाउस में स्वागत।
रात 8.30 बजे, मोदी और बाइडेन के बीच द्विपक्षीय बातचीत।
रात 12.55 बजे, कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र में PM मोदी का संबोधन।
मोदी सुबह करीब 5:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां बाइडेन और उनकी पत्नी ने PM को रिसीव किया।
मोदी सुबह करीब 5:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां बाइडेन और उनकी पत्नी ने PM को रिसीव किया।

बॉक्स में महाराष्ट्र का गुड़, तमिलनाडु का तिल…

मैसूर के चंदन से बने खास बॉक्स में 10 डिब्बियां हैं। इनमें पंजाब का घी, राजस्थान का हाथ से बनाया हुआ 24 कैरेट हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का, महाराष्ट्र का गुड़, उत्तराखंड का चावल, तमिलनाडु का तिल, कर्नाटक के मैसूर के चंदन का टुकड़ा, पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों का बनाया हुआ चांदी का नारियल, गुजरात का नमक, राजस्थानी कारीगरों का बनाया 99.5% शुद्ध चांदी का सिक्का है।

अमरिका के राष्ट्रपति ने PM मोदी को 20वीं सदी की एक बुक गैले, विंटेज अमेरिकी कैमरा, अमेरिकी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी से जुड़ी एक किताब और रॉबर्ट फ्रॉस्ट की संग्रहित कविताओं के पहले संस्करण की कॉपी गिफ्ट की।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!