छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने छोड़ी पार्टी

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया में आई जानकारी के अनुसार अब वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से कांग्रेस में हो रही अपनी उपेक्षा से नाराज थे और इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है। 11 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि उनके इस खत के माध्यम से उनका कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार किया जाए। हालांकि इस पत्र में उन्होंने किसी भी कारण का जिक्र नहीं किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

आंध्र प्रदेश के बंटवारे का किया था विरोध

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बता दें कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बंटवारे से पहले वे सूबे के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 11 नवंबर 2010 को सीएम पद की शपथ ली थी। हालांकि तत्कालीन यूपीए सरकार द्वारा किए गए संयुक्त आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद रेड्डी ने 10 मार्च 2014 को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध भी किया था और मनमोहन सरकार के विधेयक के विरोध में राज्य की विधानसभा में एक प्रस्ताव भी पारित किया था।

2014 में कांग्रेस से अलग होकर बनाई थी अपनी पार्टी

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद वह कांग्रेस से अलग हो गए और उन्होंने 2014 में अपना खुद का राजनीतिक संगठन जय समैक्य आंध्र बनाया और लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी सीट जीतने में नाकाम रहे। 2018 में, किरण कुमार ने पार्टी को भंग कर दिया और कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए। हालांकि इसके बाद वे राजनीतिक रूप से खामोश ही रहे। अब एक बार फिर से कांग्रेस से अलग होने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि वे राजनीति में दोबारा सक्रिय होंगे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!