छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG VIDHANSABHA : राजीव मितान क्लब के पंजीयन को लेकर विपक्ष ने उठाये सवाल, भुगतान और खर्च पर घिरी सरकार, वॉक आउट

रायपुर। CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को प्रश्नकाल में राजीव मितान क्लब के पंजीयन को लेकर सवाल उठाया गया। विपक्षी सदस्य रजनीश सिंह ने क्लब के गठन, कुल संख्या, भुगतान और पंजीयन को लेकर सवाल खड़ा किया। वहीं सवाल दागा कि जब क्लब का पंजीयन नहीं हुआ है, तो सरकार से भुगतान कैसे प्राप्त की जा सकती है और उसका उपयोग कैसे किया जा सकता है..?

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सदन को बताया कि प्रदेश में अब तक 13203 राजीव मितान क्लब का गठन किया गया है। पंजीयन के सवाल पर मंत्री पटेल ने कहा कि योजना की नियमावली के तहत क्लबों का पंजीयन नहीं किया जाता। वहीं खर्च के मसले पर कहा कि राजीव मितान क्लब खेल, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर खर्च करने में सक्षम है। मंत्री ने खर्च की गई राशि में किसी भी तरह की अनियमितता से इंकार कर दिया।

राजीव मितान क्लब की सदस्यता, भुगतान और उपयोग के मसले को लेकर विपक्ष ने मंत्री से आए जवाब पर असंतोष जा​​हिर किया। वरिष्ठ सदस्य धरमलाल कौशिक ने कहा कि इसमें पूरी तरह से लोचा है, जिसे सरकार दबाने का प्रयास कर रही है। इसके बाद मामले पर सदन में जमकर हंगामा शुरु हो गया और विपक्ष ने मामले पर विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!