वर्धमान पैसेंजर ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरे, जान माल का नुकसान नहीं

वर्धमान पैसेंजर ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरे, जान माल का नुकसान नहीं

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

नई दिल्ली। जमालपुर-साहिबगंज वर्धमान पैसेंजर ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। शुक्रवार सुबह इस रूट पर अप और डाउन दिशा में ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। जानकारी के अनुसार बिहार के मुंगेर में साहिबगंज वर्धमान पैसेंजर शुक्रवार की सुबह करीब सुबह 7:20 पर ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर गए। इस घटाना की वजह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कोचों के पटरी से उतर जाने की वजह से जमालपुर जंक्शन से गुजरने वाली अप और डाउन दिशा की करीब दर्जन भर ट्रेनें प्रभावित रही। दिल्ली आ रही विक्रमशिला एक्सप्रेस, हावड़ा से आ रही सुपर एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें बाधित हुईं। फिलहाल रेलवे का राहत व बचाव दल ट्रेन को वापस पटरी पर लाने में जुट गया है।

दरअसल ट्रेन के खाली रैक को रेलवे यार्ड से प्लेटफार्म पर लाया जा रहा था, तभी ये हादसा हुआ। हालांकि फिलहाल ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों का पता नहीं पाया है लेकिन रेलवे सूत्रों के अनुसार, घटना रेलवे ट्रैक में गड़बड़ी के कारण हुई है।

इससे पहले गुरुवार को ही राजस्थान के अजमेर जिले में खरवा-मांगलियावास स्टेशनों के बीच अरावली एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतर गए थे।