छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : मेहनतकश महिलाओं ने गोठानों में उपजाए स्वादिष्ट लाल आलू……

मेहनतकश महिलाओं ने गोठानों में उपजाए स्वादिष्ट लाल आलू……

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  सरगुजा के गोठान समूह की महिलाओं के लिए आजीविका के नई-नई राहें खोल रही है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अब गोठान की पड़त भूमि में आलू की खेती की है। अब खुदाई भी शुरू कर दी है जिससे स्वादिष्ट लाल आलू की अच्छी उपज प्राप्त कर रही हैं। अकेले तरागी गोठान में ही करीब 5.5 क्विंटल लाल आलू का उत्पादन हुआ है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

सरगुजा के लाल आलू की मांग बाजार में खूब होती है जिससे गोठानों से निकलने वाले लाल आलू की शीघ्र बिक्री हो जाएगी। इसके पहले महिलाओं ने जिमी कंद शकरकंद, टमाटर सहित अन्य सब्जी की खेती कर अच्छा मुनाफा कमाया है। कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में महिलाओं को आजीविका के साधन जप्लब्ध कराने के लिए गोठानों को मल्टी एक्टिविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है।

नकद आय के साधन के तौर पर साग-सब्जी की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही मुर्गी पालन, बटेर पालन मछलीपालन भी महिलाओं द्वारा गोठानों में किया जा रहा है।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!