Advertisement

राहुल की संसद सदस्यता खत्म के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला का किया दहन

राहुल की संसद सदस्यता खत्म के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला का किया दहन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बिश्रामपुर-कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में सूरजपुर महिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को बस स्टैंड पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।इस अवसर पर महिला कांग्रेसियों ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूरे देश मैं राहुल गांधी ने विपक्ष के दमदार नेता के तौर पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है, जिसके बाद पूरे देश में लगातार राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ती देख केंद्र सरकार पूरी तरह से डरी हुई है। यही कारण है कि मानहानि जैसे मामूली घटना पर कूट रचित षड्यंत्र के तहत संसद की सदस्यता खत्म कर दिया गया ताकि देश की आवाज बन रहे राहुल गांधी को संसद से बाहर किया जा सके। इस संबंध में शहरी जिला अध्यक्ष दिप्ती स्वाइ ने कहा की केंद्र सरकार जितना चाहे कोशिश कर ले कांग्रेश ना कभी डरी थी और ना कभी डरेगी और ना ही इनके समक्ष कभी कोई झुकेगा, केंद्र सरकार जितने जुल्म करेगी देश इसका हिसाब करेगा। वही ग्रामीण जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार कूट रचित षड्यंत्र रच रही है यह साफ इशारा करता है कि भविष्य में देश उद्योगपतियों का गुलाम हो जाएगा और इसी का विरोध करने वालों को केंद्र सरकार अपने रास्ते से हटाना चाहती है। इस दौरान सूरजपुर महिला कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष दीप्ति स्वाई, ग्रामीण महिला अध्यक्ष आनंद कुमार सहित जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुभाष गोयल,रमेश दनोदिया,दुर्गा शंकर दीक्षित, रामचंद्र यादव, नरेंद्र जैन प्रेमजीत सिंह, चंदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह गुल खान, अल्ताफ आलम, गंगा प्रसाद रवि सहित महिला कांग्रेस की कमला यादव, मनीषा सिंह, निशा बीजू, वीणा शर्मा, कुसुम लता रजवाड़े, गीता पुरी, कृष्णा चक्रवर्ती, रश्मि शर्मा, रंजू चौबे, सुनीता खाका, चंदा सिंह, पूनम सिंह, सोनिया सोढ़ी, लील्ली पुष्पा, रेखा सिंह, मालती तिग्गा, उर्मिला केरकेट्टा, मुमताज बेगम, जरीना खातून, प्रमिला सिंह, अफसाना बेगम, ममता सोनी आदि महिला कार्यकर्ता शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47