Advertisement

बाकी विटामिन जितना ही जरूरी है विटामिन K, जानें शरीर में इसकी कमी को कैसे दूर करें

विटामिन K, एक घुलनशील विटामिन है जो कि हमारे शरीर में हड्डियों की अच्छी सेहत में जरूरी भूमिका निभा सकता है। दरअसल, विटामिन K लिवर, मस्तिष्क, दिल और पेनक्रियाज के सेल्स को स्वस्थ रखने में मददगार है। इसकी कमी से इनके सेल्स सही से काम नहीं कर पाते और इनका काम काज प्रभावित रहता है। इतना ही नहीं, ये विटामिन ब्लड क्लॉटिंग में भी जरूरी भूमिका निभाता है और हड्डियों के निर्माण के लिए कई प्रकार के प्रोटीन बनाने में मदद करता है। प्रोथ्रोम्बिन (Prothrombin) एक प्रोटीन है जो इस विटामिन पर निर्भर करता है तो, इसका ऑस्टियोकैल्सिन (Osteocalcin) प्रोटीन हड्डियों और टिशूज को हेल्दी रखता है। इसलिए इन तमाम कारणों से विटामिन के की कमी से बचना चाहिए।

विटामिन K की कमी से रोग-Disease caused by Vitamin K deficiency

-विटामिन K की कमी से आपको ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी हो सकती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

-विटामिन के की कमी से खून का थक्का नहीं बन पाता, जिस वजह से किसी घटना के बाद बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है।
-इसकी कमी से ब्लड वेसेल्स सख्त हो जाती हैं और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है।
-विटामिन के की कमी से आप दिल की बीमारियों के भी शिकार हो सकता है।
-प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली समस्याएं

विटामिन K की कमी के संकेत-Signs of Deficiency

-खून रूकने में समय लेना।
-ज्यादा ब्लीडिंग होना।
-हड्डियों का कमजोर होना और अचानक से फ्रैक्चर का शिकार हो जाना।

विटामिन K की कमी कैसे पूरी करें- Vitamin K foods in hindi

हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे कोलार्ड ग्रीन्स, केला, ब्रोकली और पालक में सबसे ज्यादा विटामिन के पाया जाता है। इसके अलावा कुछ फर्मेंडेट फूड्स में भी इस विटामिन की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही सोयाबीन और कनोला ऑयल का सेवन कर सकते हैं। तो, विटामिन के की कमी में इन फूड्स का सेवन करें और इसकी कमी से बचें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57