Advertisement

जनपद पंचायत मैनपुर सचिव संघ के द्वारा आदेश कॉपी को विरोध करते हुए जलाया गया।

जनपद पंचायत मैनपुर सचिव संघ के द्वारा आदेश कॉपी को विरोध करते हुए जलाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रदेश खबर/ जिला ब्यूरो चीफ उज्जवल राम सिन्हा /गरियाबंद/
पंचायत सचिव संघ 1 सूत्रीय मांगों को लेकर 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं सचिव संघ ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी यह मांग पूरी नहीं होगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा इधर सचिवों की हड़ताल पर चले जाने से गांव में होने वाला शासकीय कार्य प्रभावित हो गया है वही सचिव को 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने का आदेश दिया गया है वही आदेश के जिक्र किया गया है कि काम पर नहीं लौटने पर सचिव को हटाने की कार्यवाही भी की गई जाएगी वहीं सचिव ने आज इस आदेश का विरोध करते हुए आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज करवाया ।
योजनाओं का जमीनी स्तर पर नहीं हो पा रहा क्रियान्वयन पंचायत सचिवों की हड़ताल में चले जाने से शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है यहां बताना लाजिमी होगा कि शासन की अति महत्वपूर्ण कार्यों में अधिकांश विभागों के विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन पंचायत के माध्यम से होता है आज पखवाड़े भर बाद में भी पंचायत सचिव की मांग को लेकर शासन के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया गया है नाराज सचिव संघ अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर डटा हुआ है पंचायतों में कामकाज ठप पंचायत सचिवों की हड़ताल में जाने की बात जनपद पंचायत मैनपुर के सभी ग्राम पंचायत में कामकाज नहीं हो पा रहा है सरकार की महत्वपूर्ण योजना नरवा , गरवा घुरवा और बाड़ी बंद पड़ा हुआ है वहीं हड़ताल में आम जनों को भी बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्राम पंचायतों में जरूरतमंदों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है वही आर्थिक जनगणना से जुड़े कार्य आधार कार्ड के अलावा पेंशन बनवाने सहित अन्य कार्यों को लेकर पंचायत पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57