बलरामपुर : रामानुजगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर दुर्घटना तीन लोगों घायल

रामानुजगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर गड्ढों की वजह से दुर्घटना तीन लोगों घायल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

अनिल यादव/ न्यूज रिपोटर /बलरामपुर/ रामानुजगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर गड्ढों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। आईटीआई कॉलेज के नजदीक गड्ढे के कारण दुर्घटना हो गई।

इसमें घायल हुए तीन लोगों को एंबुलेंस के जरिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

नेशनल हाईवे पर आईटीआई कॉलेज के नजदीक सड़क पर गड्ढे बन गए हैं. इस कारण आगे पीछे तेज रफ्तार में चल रही बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई. बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक पर सवार तीने लोग घायल हो गए. राहगीरों ने एंबुलेंस संचालक को फोन किया।

राहगीरों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. एक व्यक्ति को सिर में गंभीर चोट आई है। जबकि दो अन्य लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं. सभी का इलाज रामानुजगंज में चल रहा है।